मधुबनी, नवम्बर 3 -- बिहार के मधुबनी जिले के बलिराजगढ़ में पुलिस एएसआई के गोलीकांड से स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क गया। एएसआई चंद्रमोहन सिंह ने अशोक यादव नाम के एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, गोलीकांड में एक महिला समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा जब मंगलवार को मौके पर पहुंचे, तो मृतक के परिवार की एक महिला का आक्रोश जिलाधिकारी पर फूट पड़ा। महिला ने डीएम का कॉलर पकड़ लिया और चप्पल उतारकर उन्हें मारने की कोशिश करने लगी। तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने डीएम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, हत्याकांड के बाद बलिराजगढ़ में तनाव का माहौल बन गया। सोमवार को आक्रोशित लोगों ने खोजपुर चौराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया। मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार खुद हालात को संभालने के लिए मौके पर पहुंच...