फतेहपुर, अप्रैल 17 -- फतेहपुर। जिला महिला अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सेवा बहाल कराने के डीएम के सख्त निर्देश भी बेअसर साबित हो रहे हैं। पखवारे भर पहले से बंद पड़ी यह सुविधा शुक्रवार को भी शुरू नहीं हो सकी, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला अस्पताल में सिजेरियन प्रसव बंद होने के कारण गर्भवती महिलाओं को मेडिकल कालेज रेफर किया जा रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में तत्काल सेवा बहाल करने के निर्देश दिए थे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। निर्देश के दूसरे दिन महिला अस्पताल की पड़ताल में अस्पताल की स्थिति जस की तस मिली। यह भी पढ़ें- महिला डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा स्वास्थ्य महकमा लेबर रूम में सन्नाटा पसरा रहा, जहां सिर्फ दो गार्ड बैठे नजर आए। अस्पताल में पूरे दिन क...