बांदा, मई 1 -- बांदा, संवाददाता। देश भर में सबसे अधिक तापमान का रिकार्ड बनाने वाले बुंदेलखंड का बांदा सबसे गर्म जिलों में शुमार है। तपती गर्मी से लोग बेहाल हैं। कई दिनों से तापमान 46 डिग्री के आसपास चल रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने भी एडवायजरी जारी की है।जिलाधिकारी अमित आसेरी के निर्देशों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारी मानने को तैयार नहीं है। रोडवेज बसों में गुरुवार को इसकी पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आ गई। किसी भी बस में न तो ठंडे पानी की कैन मिला न ही परिचालक ओआरएस दिखा सके। बता दें कि जिलाधिकारी ने हीटवेव से बचाव के लिए परिवहन निगम को निर्देश दिए थे कि प्रत्येक बस में पानी के कैन रखे जाएं साथ ही ओआरएस की व्यवस्था की जाए। यह भी पढ़ें- घड़ों में भरा गया पानी, फरियादियों को मिली राहत अगर किसी यात्री को रास्ते में प्यास लगती या...