डीएम का आदेश बेअसर, गर्मी में मरीज व तीमारदारों का सूख रहा हलक
बांदा, मई 26 -- बांदा। जिला अस्पताल में दो दिन पहले निरीक्षण को पहुंचे डीएम अमित असेरी ने मरीजों व तीमारदारों के लिए कूलिंग सेंटर स्थापित करने, वाटर कूलर चालू कराने और पानी की टंकी में बर्फ डालने के आदेश दिए थे। उनके आदेश का सिर्फ एक दिन ही पालन दिखा। इसके बाद फिर वही पहले जैसी स्थिति दिखी। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने मंगलवार को जिला अस्पताल में लू व तपिश से बचाव तथा ठंडे पानी को लेकर पड़ताल की तो स्थिति काफी खराब मिली। ट्रामा सेंटर के सामने शेड के नीचे जिम्मेदारों ने सिर्फ कूलिंग सेंटर का बैनर टांग दिया है। यहां चारो तरफ से आने वाले लू के झरोखे तीमारदारों को झुलसा रहे हैं। वहीं नगर पालिका की ओर से लगाया गया वाटर कूलर शोपीस बना है। इसमें बूंद भर पानी नहीं है। पुरानी इमर्जेंसी के सामने पेयजल टंकी में सिर्फ एक दिन ही बर्फ डलवाई गई। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.