बरेली, मई 26 -- ओवरलोडिंग वाहनों, अवैध खनन में प्रयुक्त गाड़ियों तथा बिना नंबर प्लेट के वाहनों का मामला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गूंजा। डीएम ने अभियान चालकर कार्रवाई के निर्देश दिये। परिवहन विभाग, खनन, ट्रैफिक पुलिस और सिविल पुलिस संयुक्त कार्रवाई करे। डीएल बनने की प्रक्रिया में अनियमितताओं पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। जांच कर कार्रवाई को निर्देशित किया। सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। यह भी पढ़ें- अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर लगाई जाए रोक : डीएमसड़क दुर्घटनाओं पर चिंता डीएम ने कहा, हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि चिंता का विषय है, जिसे रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर वहां विशेष सतर्कता बरती जाए तथा यातायात नियमों क...