सासाराम, जुलाई 9 -- डेहरी, एक संवाददाता रोहतास जिला समाहरणालय से राज्य सूचना आयोग के आदेश पर कार्रवाई से जुड़ी एक संचिका (फाइल) के गायब होने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन की ओर से राज्य सूचना आयोग को भेजे गए प्रतिवेदन में बताया गया है कि संबंधित संचिका की कार्यालय में व्यापक खोजबीन की गई, लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सकी। इस पर गंभीर नाराजगी जताते हुए राज्य सूचना आयोग ने रोहतास के जिलाधिकारी को 13 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है। आरटीआई आवेदन से जुड़ा है मामला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...