संभल, मई 10 -- जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए डीएम कार्यालय और कैंप कार्यालय के प्रवेश द्वार पर मैटल डिटेक्टर लगा दिया है। अब कार्यालय में आने वाले प्रत्येक फरियादी, कर्मचारी और आगंतुक को मैटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ रहा है। प्रशासन की इस नई व्यवस्था के बाद बिना जांच किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। हाल के दिनों में सरकारी दफ्तरों में सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया गया है। प्रशासन का कहना है कि कार्यालय परिसर में आने वाले लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है। मैटल डिटेक्टर लगाए जाने के बाद अब लाइसेंसी हथियार लेकर कार्यालय में प्रवेश करने पर भी रोक लगा दी गई है। इसके अलावा डीएम कार्यालय के बाहर सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। प्रवेश द्वार पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.