मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कई किसान संगठनों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने मलीरा गांव में संचालित टायर फैक्ट्री की वजह से वायु प्रदूषण फैलने का मामला उठाया। साथ ही फैक्ट्री स्वामी द्वारा गत छह फरवरी को किसान संगठन के पदाधिकारियों पर दर्ज कराए गए मुकदमें को वापस लेने की मांग की गई। नगर मजिस्ट्रेट ने धरनारत किसानों को एक सप्ताह में दोनों समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। कलेक्ट्रेट परिसर में टेंट लगाकर किसान मजदूर संगठन के युवा जिलाध्यक्ष बिल्लू राणा के नेतृत्व में किसानों ने मलीरा में संचालित टायर फैक्ट्री के विरोध में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि मलीरा सहित आसपास के गांवों में वायु प्रदूषण की वजह से सांस लेना दूभर हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.