हरिद्वार, फरवरी 25 -- टिहरी विस्थापितों की मांगों को पूरा करने के लिए विधायक अनुपमा रावत ने दो मार्च को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एक दिवसीय उपवास पर बैठने की पूरी तैयारी कर ली है। विधायक ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कई मांग पूरी करने व उपवास पर बैठने की बात कही है। बुधवार को जिलाधिकारी को जारी पत्र में विधायक अनुपमा रावत ने बताया कि हरिद्वार ग्रामीण के पथरी में लगभग 44-45 वर्ष पूर्व प्रसिद्ध टिहरी बांध के लिए भूमि का बलिदान करने वाले विस्थापित परिवारों को जनपद हरिद्वार के पथरी, भाग-1, भाग-2, भाग-3, भाग-4 में बसाया गया है। इतने वर्ष बाद भी इन परिवारों को इनके भूमि का मालिकाना अधिकार प्राप्त नहीं हुआ है। उसी प्रकार वन गूजरों को ग्राम पथरी एवं ग्राम गैण्डीखाता में बसाया गया है। इन परिवारों को भी मालिकाना अधिकार नहीं दिए हैं। उन्होंने जिलाधिक...