अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। वर्षों से बंद पड़ी साथा चीनी मिल को शुरू कराने की मांग को लेकर गुरूवार को सपाइयों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम कार्यालय में जबरन घुसने को लेकर सपाई व पुलिसकर्मियों में नोंकझोंक हो गई। सिपाही ने जबरन घुस रहे सपा कार्यकर्ता की गर्दन पकड़कर बाहर खींच लिया। इस पर अन्य सपाइयों ने इसका विरोध किया। साथा चीनी मिल वर्षों से बंद पड़ी है। पूर्व में इस मिल के अपग्रेडेशन की घोषणा भी प्रदेश सरकार के स्तर से हुई लेकिन अब तक संचालन शुरू नहीं हो सकी है। गुरूवार को मिल के संचालन को लेकर दोदपुर से सपा नेता ख्वाजा हसन जिब्रान के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुंच सपाइयों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ख्वाजा हसन ने कहा कि इस चीनी मील से हजारों किसानों का लाभ हो रहा था। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.