बुलंदशहर, फरवरी 24 -- नगर क्षेत्र के धर्म एंकलेव कालोनी में रहने वाले कलेक्ट्रेट के एक कनिष्ठ सहायक के साथ उनके पड़ौसी पिता-पुत्र द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़ित और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में धर्म एंकलेव कालोनी निवासी पीड़ित प्रशांत कौशिक ने तहरीर देकर बताया कि वह जिलाधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि रविवार रात वह बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। उनके घर के सामने उनका पड़ोसी धर्मेंद्र चौधरी शराब के नशे में खड़ा था। जब प्रशांत ने उन्हें नमस्कार किया तो धर्मेंद्र ने बिना किसी कारण के उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित के विरोध करने पर धर्मेंद्र का पुत्र सागर चौधरी भी बाहर आ गया। दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.