वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी। जिलाधिकारी कार्यालय में पुराने मुकदमे से जुड़े अभिलेखों में छेड़छाड़ में कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रभारी अधिकारी (अभिलेखागार)/अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) की तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है। मामला अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई शुरू हुई। कलावती व अन्य बनाम लालता (मौजा हरपुर, परगना कसवार राजा, तहसील राजातालाब) की पत्रावली में गड़बड़ी पाई गई। पूर्व में जब इस मामले से संबंधित नकल के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए थे, तब रिकॉर्ड का गोशवारा (संक्षिप्त विवरण) उपलब्ध न होने की बात कही गई थी। 27 जून 2025 को जारी नकल के दौरान संबंधित पत्रावली की प्रति मिल गई, जिससे पूरे मामले पर संदेह गहरा गया। यह भी पढ़ें- अर्ध न्यायिक आदेश में त्रुटि सेवा से बर्खास्तगी का आधार नहीं, हाईकोर्ट न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.