प्रमुख संवाददाता, मार्च 18 -- Kanpur News: समाजवादी पार्टी की सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही हैं कि डीएम-कमिश्नर कोई फोन नहीं उठाता। जनता की परेशानी कैसे दूर की जाए। इसमें वह यह भी कह रही हैं कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पत्र लिखकर उन्होंने जिले के अफसरों द्वारा फोन न उठाने की शिकायत की है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है। इरफान सोलंकी की पत्नी व सीसामऊ से सपा एमएलए नसीम ने कहा कि पिछले एक महीने में डीएम, कमिश्नर और नगर आयुक्त को लगातार फोन किया, लेकिन तमाम बार फोन ही नहीं उठाया गया। स्टाफ ने फोन रिसीव किया तो संबंधित अफसर से बात नहीं कराई और दोबारा कॉल भी नहीं आई। नसीम सोलंकी ने सतीश महाना से लिखित शिकायत में कहा है कि जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना च...