रामपुर, दिसम्बर 31 -- डीएम व सीडीओ ने कलक्ट्रेट सभागार में तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम खजराही निवासी दिव्यांग तेजराम को ट्राईसाइकिल व कंबल प्रदान किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उनकी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ट्राईसाइकिल जैसी सहायता से न केवल उनकी गतिशीलता बढ़ती है, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी सुदृढ़ होती है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगजन कल्याण से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.