हरदोई, जनवरी 14 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी अनुनय झा एवं मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने अन्य अधिकारियों के साथ जनपद के बाल संप्रेक्षण गृह का बुधवार को निरीक्षण किया। बच्चों की सुविधाओं, उनके मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास की स्थिति का जायजा लिया। खेल के मैदान का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैदान की साफ-सफाई और खेल उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों का शारीरिक विकास बेहतर हो सके। बच्चों के भविष्य के सपनों और उनकी समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यहां मिलने वाली शिक्षा और अनुशासन को अपनाकर आप समाज की मुख्यधारा में लौट सकते हैं। सभी अधिकारियों ने ज्ञानवर्धक पुस्तकों का वितरण किया। जिलाधिकारी ने बच्चों से आग्रह किया कि वे अपना खाली समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.