बागपत, जुलाई 21 -- बागपत। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कृषि विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान यह सम्मान अधिकारियों को मिला है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में एचपीवी टीकाकरण अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया गया। अभियान के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। जनपद को कुल 15,885 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके सापेक्ष अब तक 5,839 किशोरियों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है। अब तक जिले की 35 प्रतिशत कवरेज है। इस कवरेज पर मेरठ मंडल में बागपत जनपद का प्रथ...