कुशीनगर, मई 7 -- पडरौना, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- डॉ. देवेंद्र को बनाया उझानी सीएचसी का एमओआईसी सांप के काटने पर सुकरौली क्षेत्र की देवतहां सीएचसी में लाए गए 13 वर्ष के बालक की इलाज के दौरान मौत के बाद हुई घटना से नाराज डॉक्टरों ने बुधवार को जबरदस्त विरोध जताया। पीएमएस एसोसिएशन की तरफ से इन डॉक्टरों ने डीएम और सीएमओ से मिलकर ज्ञापन सौंपा। डॉक्टरों एवं स्टॉफ की पिटाई का आरोप लगाया और कुछ दिनों तक सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। इसके अलावा काली पट्टी बांधकर कार्य करने की चेतावनी दी।बालक की मौत का कारण अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटवा निवासी विजेंद्र का 13 वर्षीय पुत्र नीतेश मंगलवार को दिन में अपने मकान के पास बैठा था, तभी किसी जहरीले सर्प ने उसे काट लिया था। परिजन उसे सुकरौली क्षेत्र की देवतहां स्थित सीएचसी ले गए थे। परि...