चम्पावत, जून 25 -- योगेश, चम्पावत। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत डीएम मनीष कुमार और सीएमओ डॉ.देवेश चौहान निक्षय मित्र बने। इस दौरान टीबी के 40 मरीजों को निक्षय पोषण किट बांटी गई। डीएम ने कहा कि टीबी मरीजों के उपचार में दवाओं के साथ-साथ पौष्टिक आहार जरूरी है। उन्होंने सभी नागरिकों से निक्षय मित्र बनकर इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...