डीएम और पालिकाध्यक्ष ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
बिजनौर, अप्रैल 2 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर एवं नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह द्वारा जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। संचारी रोगों की रोकथाम एवं जनजागरूकता के लिए कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने इसके लिए सामूहिक शपथ भी ली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वच्छता, साफ-सफाई एवं जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखें तथा जलभराव, गंदगी एवं मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने में सक्रिय सहयोग करें। नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को संचारी रोगों की रोकथाम तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.