मधुबनी, मई 15 -- संदीप कुमार मधुबनी। मुख्यमंत्री की अपील के तहत सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे मनाने और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के संदेश को मधुबनी जिला प्रशासन ने शुक्रवार से लागू कर दिया। डीएम आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय से पैदल चलकर सरकारी आवास तक का सफर तय किया। इस दौरान कई अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी और कर्मचारी भी उनके साथ पैदल अपने आवास तक पहुंचे。 यह भी पढ़ें- निर्णय : ईंधन बचत के लिए हर शनिवार को रहेगा 'नो व्हीकल डे' प्रशासन की पहल प्रशासन की इस पहल को आम लोगों के बीच पहुंचाने का सकारात्मक पहल है। प्रधानमंत्री द्वारा भी देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत और वाहनों के कम उपयोग की अपील की गई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री स्वयं भी इस पहल का पालन कर रहे हैं तथा मंत्रियों, सरकारी पदाधिकारि...