डीएम और एसपी ने साधारण बालू के पट्टों का किया स्थलीय निरीक्षण
पीलीभीत, मई 24 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने ग्राम पकड़िया नौगवां स्थित देवहा नदी क्षेत्र में संचालित साधारण बालू (द्वितीय) के 65 वर्षीय स्वीकृत पट्टे का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पट्टा क्षेत्र के बारे में जानकारी हासिल की। डीएम ने पाया कि पट्टा क्षेत्र में स्थापित समस्त सीमा स्तम्भ अपने निर्धारित स्थान पर स्थापित हैं। साधारण बालू (द्वितीय) के परिवहन के लिए निर्धारित प्रपत्र ईएमएम-11 के माध्यम से ही परिवहन कार्य किया जा रहा था। निरीक्षण के समय स्वीकृत पट्टा क्षेत्र के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर खनन अथवा परिवहन की कोई गतिविधि नहीं पाई गई। डीएम ने खनन निरीक्षक को निर्देशित किया कि खनन कार्य सिर्फ स्वीकृत पट्टा क्षेत्र से ही कराया जाए और समय-समय पर संबंधित पट्टा क्षेत्र का निरीक्षण किया जाना चाहिए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.