आगरा, जून 6 -- हजारा नहर में नहाते समय डूबे तीन सगे भाइयों की तलाश के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रविवार को सुबह से फिर शुरू होगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओपी सिंह मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले सीओ सिटी आंचल चौहान और तहसीलदार बलबंत उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी एकत्र की और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। घटनास्थल पर पहुंचे डीएम और एसपी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- नदरई हजारा में नहाने पर रोकने का कोई प्रबंधन नहीं, होते रहे हैं हादसे उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी गंभीरता के सा...