पीलीभीत, मई 31 -- पीलीभीत। जनपद मुख्यालय के चार परीक्षा केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो गई। डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद मुख्यालय पर राजकीय बालिका इंटर कालेज, पीएमश्री ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कालेज और उपाधि महाविद्यालय केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों पर प्रथम पाली में 1421 और दूसरी पाली में 1423 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। प्रथम पाली में 74 और दूसरी पाली में 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं, पेयजल, शौच...