मुंगेर, सितम्बर 9 -- असरगंज। निज संवाददाता मुंगेर के जिला पदाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने मंगलवार को असरगंज प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएसपी प्रभात रंजन और अंचल अधिकारी उमेश शर्मा मौजूद थे। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों से हालचाल जाना तथा उनकी परेशानियों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों तक हर संभव सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही, राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने को कहा। यह भी पढ़ें- बाढ़-03-कुरसेला : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का प्रभारी सचिव ने लिया ...