डीएम और एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण कर परखी सुविधाएं
पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कारागार में बन्दियों के किशोर बैरक, अन्य बैरकों, अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल निरीक्षण के दौरान बीमार बंदियों से बातचीत करते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई। वहां उपस्थित डॉक्टर को कड़े निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि बीमार बंदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने बैरक के निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बन्दियों से बातचीत करते हुए उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं एवं भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.