डीएम और एसपी ने किया श्री वंश गोपाल तीर्थ का निरीक्षण
संभल, मई 17 -- संभल के प्राचीन 68 तीर्थों में शामिल कमलपुर सराय बैनीपुर चक स्थित श्री वंश गोपाल तीर्थ पर शनिवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने तीर्थ स्थल का भ्रमण कर प्रस्तावित 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परिक्रमा मार्ग के तैयार किए गए मानचित्र का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूरा कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही डीएम और एसपी ने श्री वंश गोपाल तीर्थ पर पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.