डीएम और एसपी ने कांवड़ शिविरों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
बागपत, अगस्त 7 -- बागपत। हरिद्वार और गंगौत्री से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की संख्या अब काफी बढ़ चली है। जिसके चलते पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो चला है। गुरुवार की रात डीएम और एसपी ने कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया। कांवड़ियों को परोसे जाने वाले प्रसाद को देखा और शिविर संचालक को दिशा-निर्देश दिए। डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय ने गुरुवार की देररात दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गुफा वाले मंदिर के समीप लगे कांवड़ शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिवभक्तों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे दूध, खाद्य सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाओं की गुणवत्ता का स्वयं परीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराई जाए। यह भी पढ़ें- शिविरों में कांवड़ियों को परोसे जा रहा हलवा-दूध डीएम न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.