शामली, अगस्त 29 -- शामली। डीएम आलोक यादव एवं एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह भी शनिवार को बंतीखेडा में मृतक अंकित बालियान के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उनका दुख साझा किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अंकित के पिता सतबीर फौजी से मिलकर उन्हें जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। डीएम और एसपी ने कहा कि घटना को लेकर पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्तर पर जांच कर रही हैं। संदिग्धों से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं और पुलिस हत्यारों के काफी करीब पहुंच चुकी है। यह भी पढ़ें- अंकित हत्याकांड: 4 दिन में हत्यारे नहीं पकड़े गए तो होगा बड़ा आंदोलन; पिता सतबीर फौजी का अल्टीमेटम अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि हत्याकांड के खुलासे में किसी तरह की ढिलाई...