डीएम और एसपी की पहल से रोका गया बाल विवाह
हाजीपुर, जून 17 -- वैशाली। संवाद सूत्र जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं आरक्षी अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश के आलोक में वैशाली थाना क्षेत्र में एक 16 वर्ष की नाबालिग लड़की का बाल विवाह रोका गया। बच्ची आठवीं कक्षा की छात्रा है। गुप्त सूचना प्राप्त हुई की वैशाली थाना क्षेत्र के वैशाली प्रखंड में 16 वर्षीय बच्चे का बाल विवाह होने जा रहा है। जिसकी सूचना पर जिला पदाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया। टीम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी वैशाली,चाइल्ड हेल्पलाइन के कोऑर्डिनेटर एवं स्व.कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के कोऑर्डिनेटर एवं सामाजिक कार्यकर्ता को शामिल किया गया।
बाल विवाह रोकने की कार्रवाई टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वैशाली थाना के सहयोग से गांव पहुंचकर माता-पिता की काउंसलिंग की। बच्चों से बातची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.