दरभंगा, फरवरी 18 -- घनश्यामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पाली गांव में उपद्रव के बाद डीएम कौशल किशोर तथा एसएसपी जगन्नाथ जल्ला रेड्डी ने 16 फरवरी की देर रात पाली गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। क्रिकेट मैच के दौरान कहासुनी के बाद चाकूबाजी की घटना में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिससे स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस तथा प्रशासन ने समय रहते स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोक दिया। इससे सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की उपद्रवियों की मंसूबे पर पानी फिर गया। डीएम तथा एसएसपी की पहल पर देर रात पाली गांव में शांति समिति की बैठक बुलाई गई। जिसमें दोनों समुदाय के लोगों से आपसी सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की गई। घटना के विरोध में मंगलवार को पाली बाजार पूर्णतः बंद रहा। गांव में स्थिति धीरे धीरे सामान्य होने लगा है। पाली बाजार में जगह ज...