डीएम और एसएसपी ने किया नवनिर्मित धर्मपुर कलां चौकी का उद्घाटन
मुरादाबाद, मई 16 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर कला में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन डीएम डॉ राजेंद्र पैंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल ने किया। उन्होंने कहा कि इस नई चौकी के खुलने से 16 गांव की सुरक्षा और ज्यादा मजबूत होगी । उन्होंने सभी से विवाद न करने कानून का पालन करने की अपील भी की है। शनिवार को धर्मपुर कलां में डीएम ने कहा कि समाज में हम सब की जिम्मेदारी कानून का पालन करने की है। किसी भी हाल में किसी को कानून का उल्लंघन नहीं करना है। सभी से यातायात के नियमों का पालन करने और बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने की अपील की है। एसएसपी ने कहा कि किसी भी विवाद को जिसे हम आपसी सहमति से निपटा सकते हैं, उसे करें ना कि दबाव में उसका समझौता कराएं। उन्होंने कहा कि नई चौकी खुलने से सुरक्षा और मजबूत होगी। इस दौरान एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह,ज्वाइंट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.