झांसी, अप्रैल 29 -- झांसी। गेहूं की खरीद केन्द्रों पर प्रभावित क्या हुई डीएम गौरांग राठी औचक एफसीआई गोदाम पहुंचे। निरीक्षण से गोदाम में खलबली मच गई। केन्द्रों पर खरीद रफ्तार बढ़ाने एक्शन मोड में दिखे। सीधे कहा कि यदि ट्रक गोदामों पर बिना कारण हल्टिग करते मिले तो कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्रों पर तीव्र गति से गेहूं खरीद करानी है। केन्द्रों पर रखे गेहूं को तेजी से गोदामों तक पहुंचाया जाए। डीएम ने भारतीय खाद्य निगम के ग्वालियर रोड स्थित एफएसडी गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने गोदाम में भंडारित गेहूं एवं चावल के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। स्टॉक रजिस्टर से मिलान कराया। उन्होंने बोरियों के स्टैकिंग, डनेज व्यवस्था, नमी की जांच, कीटनाशक छिड़काव तथा फ्यूमिगेशन की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया。 यह भी पढ़ें- ...