डीएम-एसपी भी उतरे चेकिंग पर, आठ टीमें कोचिंग सेंटरों की जांच में जुटीं
आगरा, जून 24 -- कासगंज। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम एवं एसपी ने बुधवार को शहर में डीपीआर क्लासेस कोचिंग सेंटर व सामर्थ्य पुस्तकालय का औचक निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भवन में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत फिटिंग, सीसीटीवी व्यवस्था तथा क्षमता के अनुरूप संचालन की स्थिति की जांच की। उन्होंने संचालकों को निर्देश दिए कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। डीएम प्रणय सिंह ने कहा कि कोचिंग सेंटर एवं पुस्तकालयों में फायर सेफ्टी उपकरण क्रियाशील अवस्था में होने चाहिए व कर्मचारियों को उनके उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया जाए। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.