भदोही, मार्च 10 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में एक बार फिर दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई। ज्ञानपुर के पिपरगांव में चौकीदार को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, दोपहर बाद डीएम और एसपी गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। घटना का कारण पुरानी रंजिश या कुछ और है, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। ज्ञानपुर के पिपरगांव निवासी चौकीदार जैसलाल सरोज के भाई बाबूराम सरोज ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप लगाया कि सोमवार सुबह हैंडपंप पाइप को दुरुस्त कराने की मांग लेकर भाई प्रधान के घर गए थे। इससे आक्रोशित होकर प्रधान के बेटे कमलेश यादव ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में बीएनएस धाराओं 109 (1), 188,(1), 3(2) (5) दलित एक्ट में केस दर्ज करते हुए आरोपी समेत दो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.