मऊ, मई 31 -- मऊ, संवाददाता। थाना हलधरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढोलवन में हुई हत्या की घटना के बाद रविवार को जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर घटना के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल किया। जिलाधिकारी ने मृतक राम जन्म राजभर के पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की तरफ से संचालित पात्र कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पीड़ित परिवार का परीक्षण कराते हुए यथाशीघ्र सभी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए। यह भी पढ़ें- धनराज हत्याकांड: परिजनों से मिले विधायक रामप्रताप वर्मा, जल्द गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने संबंधित पुलिस अधि...