बहराइच, अप्रैल 23 -- बहराइच, संवाददाता। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। तथा नकलविहीन, निष्पक्ष, सकुशल परीक्षा कराये जाने हेतु निर्देश दिए। 25, 26, 27 अप्रैल जनपद के कुल 10 परीक्षा केन्द्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा होना प्रस्तावित है जिसे सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से डीएम व एसपी ने तारा महिला इंटर कॉलेज, बहराइच स्थित परीक्षा केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आय़ुष विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे। परीक्षा केन्द्र की समस्त व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा में सहयोग करेगा होटल रिसोर्ट एसोसिएशन इस क्रम में परीक्षा कक्षों की बैठने की ...