संभल, मई 15 -- बढ़ती ईंधन खपत और वैश्विक हालातों के बीच प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील के बाद संभल जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने सरकारी खर्च और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए व्यापक आदेश जारी किए हैं। डीएम और एसपी ने अपनी एस्कॉर्ट व्यवस्था समाप्त कर दी है। यह भी पढ़ें- बिना वाहन कार्यालय आने की आदत डालें कर्मी: डीएमऑनलाइन बैठकों का निर्णय साथ ही जिले की अधिकांश प्रशासनिक और पुलिस विभाग की बैठकों को ऑनलाइन मोड में करने का निर्णय लिया गया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभागों के सरकारी और किराये के वाहनों की समीक्षा कर अनावश्यक वाहनों में तत्काल 50 प्रतिशत तक कटौती सुनिश्चित करें। वहीं जिन कार्यालयों में का...