कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को सदर तहसील परिसर में हुआ। डीएम डॉ. अमित पाल व एसपी सत्य नारायण प्रजापत ने शिकायतों को सुना। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने के निर्देश दिए। मंझनपुर तहसील में जनसुनवाई के दौरान 41 लोगों ने शिकायत की। तीन शिकायतों का अधिकारीद्वय ने मौके पर निस्तारण किया। राजस्व से संबंधित शिकायतों पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। अंत में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का भी वितरण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम आकाश सिंह, सीओ शिवांक सिंह आदि मौजूद रहे।सिराथू यह भी पढ़ें- एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस में सिर्फ दो शिकायतें निस्तारितसिराथू। तहसील सभागार सिराथू में ...