डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं
बांदा, जून 27 -- बांदा। डीएम अमित आसेरी एवं एसपी पलाश बंसल ने थाना समाधान दिवस कोतवाली सदर जनसमस्याएं सुनीं। बैठक के दौरान पूर्व में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हैं, उन मामलों में वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ समस्या का समाधान कराएं। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। यह भी पढ़ें- थाना समााधन दिवस : 461 में 196 मामले निस्तारित यह भी पढ़ें- समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कराए शिकायतों का निस्तारण:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.