किशनगंज, मार्च 9 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। बिहार में हालिया राजनीतिक सियासी उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित समृद्धि यात्रा को लेकर ठाकुरगंज में प्रशासनिक तैयारियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। संभावित 11 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार को अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान किशनगंज जिलाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों ने ठाकुरगंज स्थित कृषि फार्म में निर्धारित कार्यक्रम स्थल, बाईपास सड़क तथा पावर ग्रिड क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान हेलीपैड निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, जनसंवाद कार्यक्रम के लिए निर्धारित स्थल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, रूट चार्ट तथा यातायात प...