कानपुर, मई 12 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में संचालित औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों के आये दिन धरना प्रदर्शन से कानून व्यवस्था की स्थिति को पैदा हो रहे खतरे को देख अब डीएम कपिल सिंह ने खुद कमान संभाली है। मंगलवार को रनियां स्थित कल्याण मंडपम में डीएम व एसपी ने बैठक करके श्रमिक हितों की सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी के शत-प्रतिशत भुगतान तथा श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन को लेकर दिशा निर्देश भी दिये। जनपद में कई दिनों से चल रहे औद्योगिक इकाईयों में श्रमिकों के हंगामे के बाद अब कमान खुद डीएम कपिल सिंह ने हाथ में ले ली है। मंगलवार को डीएम और एसपी श्रृद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने रनियां में बैठक की। यह भी पढ़ें- श्रमिकों के उत्पीड़न के खिलाफ किया प्रदर्शन बैठक में उद्यमी , विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ प्रतिष्ठानों...