हापुड़, जून 1 -- डीएम कविता मीना व एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह ने संयुक्त रूप से कांवड़ मार्ग और प्रमुख शिवालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कांवड़ यात्रा से पहले रोडमैप तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि जनपद में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराया जा सकें।डीएम व एसपी ने सबली गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिवालय में आने वाले कांविड़यों की संख्या और आम श्रद्धालुओं की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर मार्ग का भी निरीक्षण किया, इस दौरान अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा में बेशक काफी समय है। लेकिन कांवड़ यात्रा की पहले ही तैयारी पूरी कर लें। कांवड़ यात्रा वाले रूटों पर बिजली के तारों को ऊपर कराने, बिजली के पोल को पॉलीथिन से कवर कराने, जर्जर सड़कों को दुरूस्त कराने, साफ-सफाई व्यवस्था को...