डीएम-एसपी ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण और अतिक्रमण पर दिए कार्रवाई के निर्देश
संभल, जून 7 -- जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील गुन्नौर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने की। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और सभी प्रकरणों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति ठियाबंदी उखाड़ने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- संपूर्ण समाधान दिवस:डीएम के सामने शिकायत लेकर पहुंचे 58 फरियादी साथ ही धारा 67 के मामलों का शीघ्र निस्तारण करने तथा राजस्व अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.