पीलीभीत, मई 2 -- पीलीभीत। शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील पूरनपुर में किया गया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शिकायतों के निस्तारण किया गया। डीएम ने दोनों पक्षों को संतुष्ट करने पर जोर दिया। ताकि शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया ठीक हो। शिकायत निस्तारण को लेकर आईजीआरएस की रैंकिंग पर भी असर रहता है। ऐसे में सभी एसडीएम को निर्देश देकर इस पर गंभीरता से काम करने के लिए कहा। एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने भी अधीनस्थों को निर्देश देकर पारदर्शिता से समस्याओं का निस्तारण करने को कहा। पूरनपुर में जिलाधिकारी और एसपी के अलावा अमरिया कलीनगर सदर बीसलपुर में भी शिकायतों को सुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.