आगरा, फरवरी 21 -- अमांपुर में एक परिवार के पांच लोगों की आत्महत्या किए जाने की घटना को लेकर शासन ने जिला पुलिस प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। अमांपुर में मौके पर पहुंचे पर डीएम प्रणय सिंह और एसपी अंकिता शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शासन को प्रारम्भिक रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट में घटना में मृतकों व उनके परिवार की स्थिति के अलावा पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही के बारे में जिक्र किया है। करीब सात बजे जैसे ही मुख्यालय पर पांच लोगों के आत्महत्या करने की घटना की सूचना मिली तो डीएम और एसपी तत्काल अमांपुर के लिए रवाना हो गए। डीएम ने सीएमओ व सीएमएस को व्यवस्थाएं करने के लिए निर्देश जारी किए। मौके लिए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम गृह पहुंचाने के लिए तीन एम्बुलेंस रवाना कर दी गई। पुलिस की डाग क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची अमांपुर। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.