संतकबीरनगर, अप्रैल 25 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद मुख्यालय स्थित पुलिस लाइंस में शुक्रवार की देर शाम रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह के उपलक्ष्य में बड़ा खाना का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें डीएम आलोक कुमार, एसपी संदीप कुमार मीना, एडीएम जय प्रकाश, एएसपी सुशील कुमार ने रिक्रूटों को भोजन परोसा। इसके अलावा उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। एसपी ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले रिक्रूटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बड़ा खाना की परंपरा अनुशासन के साथ-साथ पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय और सामंजस्य को मजबूत करती है। समारोह के दौरान पुलिस लाइन को विशेष रूप से सजाया गया। यह भी पढ़ें- बिीहोमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का डीएम व एसपी ने लिया जायजा होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का डीएम व एसपी ने अधि...