डीएम-एसपी ने मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया
बिजनौर, मई 4 -- अफजलगढ़। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित अफजलगढ दौरे की व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। डीएम-एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया तथा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार को देर शाम प्रशासनिक अमले सहित डीएम जसजीत कौर तथा एसपी अभिषेक झा अफजलगढ़ पंहुचे। उन्होंने गांव आलमपुर गांवड़ी स्थित विधायक निवास परिसर में प्रस्तावित हैलीपैड स्थल सहित सभा तथा पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि हैलीपैड तथा मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए मंच तैयार करने का काम लोनिवि द्वारा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सीएम योगी के दौरे को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू बताते चलें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.