बहराइच, अप्रैल 16 -- बहराइच, संवाददाता। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन प्रेक्षागृह में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर जनपद में संचालित 'मिशन शक्ति' अभियान की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी रूप से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.