बांदा, मई 28 -- बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी व एसपी पलाश बंसल ने गुरूवार को मंडल कारागार का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई, भोजन, पेयजल एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, चिकित्सीय व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को व्यवस्थाएं सतत बेहतर बनाए रखने एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...