उरई, फरवरी 11 -- उरई। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने ग्राम सरावन स्थित प्राचीन भूरेश्वर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि रहे। मंदिर परिसर एवं मार्गों पर सुदृढ़ एवं समुचित बैरिकेटिंग की व्यवस्था की जाए जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुव्यवस्थित ढंग से हो सके। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रकाश व्यवस्था, पे...